सड़कहादसेमेंदोलोगोंकीमौत

कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप कार व बाइक की टक्कर

गुमला. गुमला थाना अंतर्गत कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार व बाइक में भिड़ंत हो गयी. इसमें दो लोग जलडेगा गांगूटोली निवासी सुधीर कंडुलना (48) व मंगल केरकेट्टा (58) घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां इनका प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन परिजनों के अस्पताल में मौजूद नहीं होने के कारण उनका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा था. इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद ऑल्टो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते गुमला पुलिस के एसआइ मुनेश तिवारी घटनास्थल पर पहुंच दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर दोनों शव का पंचनामा किया व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >