दो पिकअप की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

खोरा पतराटोली के समीप रविवार की देर रात हुआ हादसा

गुमला.

गुमला थाना से छह किमी दूर खोरा पतराटोली के समीप रविवार की देर रात दो पिकअप में भिड़ंत हुई. घटना में दोनों पिकअप वाहन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला अंतर्गत छोटा गलोंद्रा गांव निवासी अक्षय लकड़ा (30) व दूसरे पिकअप का वाहन चालक भंडरा लोहरदगा निवासी रूपेश लहरी (36) शामिल हैं. वहीं इस हादसे में सचिन टोप्पो व सचित टोप्पो घायल हैं. दोनों का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है. दोनों वाहनों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों गाड़ी के सामने के परखच्चे उड़ गये. दोनों मृतक गाड़ी में ही फंस गये थे. घंटों मशक्कत के बाद रात साढ़े 11 बजे दोनों शवों को गाड़ी से निकाला गया. घटना के वक्त काफी देर तक सड़क जाम हो गयी थी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच दोनों शवों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भेजा, जबकि घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >