घाघरा. थाना क्षेत्र के पुटो सासनटोली गांव में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मकांदु टोंगरीटोली निवासी नुरुला पवरिया व भंडरा अरको निवासी तोहिद पवरिया हैं. दोनों घायलों को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार के घर पुटो गांव आये थे, जहां से वे दोनों बाइक से घाघरा की ओर आ रहे थे. इस बीच सामने से बोलेरो से टक्कर हो गयी.
वाहन की चपेट में आकर युवक घायल
बसिया. प्रखंड के कोनबीर नवाटोली चर्च गेट के समीप रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुड़ाम दाचूटोली निवासी लगन उरांव के पुत्र राम टोप्पो (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
