तोरपा नदी में गिरा ट्रक, चालक-खलासी घायल

तोरपा नदी में गिरा ट्रक, चालक-खलासी घायल

पालकोट. थाना क्षेत्र के बंगरू गांव में शनिवार की अहले सुबह सीमेंट डस्ट लदा ट्रक नदी में गिर गया. सीमेंट डस्ट को छत्तीसगढ़ से ओड़िशा ले जाया रहा था, तभी बंगरू गांव में तोरपा नदी के पुल के ऊपर से गुजरने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर नदी गिर गया. घटना में चालक छत्तीसगढ़ निवासी संतोष दास (30) का दाहिना हाथ टूट गया व उप चालक नितेश केशरी (22) को भी चोट लगी है. घटना की सूचना पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे पालकोट थाना के एएसआइ प्रमोद कुमार ने दोनों घायल चालक व उप चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया.

25 वृद्धों को दिया गया कंबल

पालकोट. प्रखंड प्रशासन पालकोट ने शनिवार को प्रखंड की डहुपानी पंचायत के आदिम जनजाति बिरहोर कॉलोनी के 25 वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया. मुखिया कमल पहान व पंचायत सचिव राजकुमार पुरी ने सभी वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया. मुखिया ने बताया कि पंचायत में वृद्ध व गरीबों को देने के लिए प्रखंड प्रशासन की ओर से कुल 150 कंबल उपलब्ध कराये गये हैं, जिसे वृद्ध व गरीबों के बीच बांटा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >