आदिवासी समाज का प्रदर्शन 24 अक्तूबर को

आदिवासी समाज का प्रदर्शन 24 अक्तूबर को

गुमला. शहर के सरनाटोली स्थित कलावती खड़िया के आवास में आदिवासी समाज की बैठक हुई. बैठक में 24 अक्तूबर को कुरमी समाज द्वारा मांगे गये एसटी के दर्जा के विरोध में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता पादा पड़हा झारखंड के बेल राजू उरांव ने की. बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि पेसा कानून व कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं करने पर विचार-विमर्श किया गया है. साथ ही कुड़मी जाति द्वारा की जा रही आरक्षण की मांग का विरोध करने का निर्णय लिया है. 24 अक्तूबर को आदिवासी समाज के लोग गुमला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. साथ ही गुमला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा. कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. मूली पड़हा के कहतो महेंद्र उरांव ने सभी आदिवासी समाज के लोगों से अपील की है कि 24 अक्तूबर के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लें. सबसे पहले लोग लोहरदगा रोड बस डिपो में जमा होंगे. इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी लोग चंदाली स्थित डीसी कार्यालय जायेंगे. पेसा कानून को लागू करने की मांग पुरजोर तरीके से रखा जायेगा. कुड़मी जाति की मांग की एसटी का दर्जा मिले. इसका विरोध करेंगे. श्री उरांव ने कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय बार-बार पेसा कानून लागू करने के लिए सरकार से कह रही है. लेकिन सरकार इस पर अमल नहीं कर रही है. इसलिए अब जोरदार आंदोलन करेंगे, ताकि सरकार को पेसा कानून लागू करने के लिए विवश किया जा सके. मौके पर महेंद्र उरांव, फौदा उरांव, राजबेल उरांव, बलदेव उरांव, कलावती खड़िया, सिरोनमी बिलुंग, लोथे उरांव, गौरी शंकर भगत, हंदु भगत, राजू उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >