गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक आकाश की मौके पर मौत

गुमला के माड़ापानी पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालिक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुमला. गुमला सदर थाना क्षेत्र के माड़ापानी बड़ा पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर मालिक लोहरदगा के कुम्हारिया निवासी महावीर साहू घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक महावीर साहू जारी थाना क्षेत्र के किताम बारडीह में जमीन लीज पर लेकर खेती का काम करते हैं. रविवार को चालक आकाश के साथ ट्रैक्टर से खेत में हल जोतने का काम किया गया था. शाम को दोनों ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान माड़ापानी बड़ा पुल के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक आकाश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महावीर साहू घायल हो गये.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को मृतक के परिजन पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >