गुमला. ट्रैक्टर और बॉक्साइट ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बिशुनपुर थाना के डीपाडीह निवासी 18 वर्षीय प्रमोद टाना भगत, 17 वर्षीय बिपेंद्र बिरहोर एवं 14 वर्षीय प्रताप उरांव हैं. तीनों युवक ट्रैक्टर में तेल भरवाने के लिये कुबाटोली स्थित पेट्रॉल पंप गये हुए थे. तेल भरवाकर वापस लौटने के दौरान सामने से आ रही एक बॉक्साइट ट्रक ने ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये.
ट्रैक्टर और बॉक्साइट ट्रक की भिड़ंत में तीन युवक घायल
ट्रैक्टर और बॉक्साइट ट्रक की भिड़ंत में तीन युवक घायल
