शराब के नशे में सड़क हादसे का शिकार हुए तीन युवक, एक की मौत, दो साथी घायल

गुमला में शराब के नशे में बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हुए. एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हैं. हेलमेट न पहनना बना जानलेवा.

प्रतिनिधि, गुमला

शराब के नशे में वाहन चलाना और हेलमेट नहीं पहनना एक युवक के लिये जानलेवा साबित हुआ. चैनपुर प्रखंड स्थित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कोरकोटोली निवासी 31 वर्षीय बिगलू उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि उसके दो साथी 21 वर्षीय कमल उरांव और 23 वर्षीय मांगे उरांव घायल हो गये. घटना बुधवार शाम करीब 5.30 बजे पतगच्छा के समीप हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिगलू उरांव अपने दोनों साथियों के साथ किसी काम से कोटाम बाजार गया था. वहां तीनों ने शराब का सेवन किया. इसके बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में पतगच्छा के समीप नशे की हालत में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी.

बताया जा रहा है कि तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, जिससे गिरने के दौरान बिगलू के सिर में गंभीर चोट लग गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिगलू उरांव को मृत घोषित कर दिया. मांगे उरांव का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि कमल उरांव को मामूली चोटें आयी है. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. यह हादसा एक बार फिर शराब पीकर वाहन चलाने और हेलमेट नहीं पहनने के गंभीर दुष्परिणाम की चेतावनी देता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >