दुष्कर्म के आरोपी की हत्‍या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

गुमला के एडीजे-छह राकेश कुमार मिश्रा की अदालत ने गुरुवार को कथित दुष्कर्मी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी.

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला के एडीजे-छह राकेश कुमार मिश्रा की अदालत ने गुरुवार को कथित दुष्कर्मी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इसमें सिसई थाना क्षेत्र के असरो पहानटोली निवासी आरोपी जगेश्वर उरांव, रंथु उरांव और मंगरा उरांव है. तीनों आरोपियों को धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से अपरलोक अभियोजक मोहम्मद जावेद हुसैन ने पैरवी की. मामला वर्ष 2008 का है. इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ सिसई थाना में जयराम साहू ने अपने पुत्र बोया साहू उर्फ भरत साहू की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्राथमिकी में कहा गया है कि चार जनवरी 2008 को जयराम साहू अपने बेटे बोया साहू के साथ गांव के बाड़ी में सब्जी की फसल में पटवन कर रहा था. उसी दौरान उपरोक्त लोग आये और बोया उरांव को वहां से जबरन मारपीट कर ले गये. इसी क्रम में जयराम साहू द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट की.

आरोपियों द्वारा बोया उरांव को कुछ दूर ले जाकर टांगी व लाठी से पीटकर हत्या कर दी गयी. प्राथमिकी में मृतक के पिता जयराम ने कहा कि उसका बेटे पर कथित रूप से उपरोक्त लोगों द्वार एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था. जिस कारण आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >