गुमला में घर की खिड़की तोड़ घुसे चोर, अलमारी तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े

घाघरा में लाखों की चोरी. घर की खिड़की व अलमारी तोड़ चोरों ने उड़ाए जेवर और नकदी. घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.

घाघरा(गुमला). घाघरा मुख्य पथ स्थित सुशीत कुमार गोस्वामी के मकान में शनिवार की रात चोरों ने खिड़की व अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर घर में अफरा-तफरी मच गयी.

अलमारी तोड़ जेवरात व नकदी ले गये

भुक्तभोगी सुशीत कुमार गोस्वामी ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अलमारी तोड़कर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गये.

पुलिस को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को करीब डेढ़-दो घंटे पहले दे दी गयी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. उन्होंने स्वयं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव को भी घटना की जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: गुमला में कुदाल से काटकर मां की हत्या, बेटी की आंखों के सामने वारदात, आरोपी को उम्रकैद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >