मार्केट में ट्रैक्टर व बाइक की डिमांड अधिक

दीपावली व धनतेरस को लेकर सज चुका है गुमला का बाजार

गुमला. दीपावली व धनतेरस को लेकर गुमला का बाजार सज चुका है. बाजारों में बाइक शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम, गहनों की दुकानों में ग्राहकों को लेकर विशेष उपहार योजना चलायी जा रही हैं, जिससे शहर में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बुधवार को गुमला में भीड़ होने से पूरा सड़क लोगों से भरा मिला. इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था संचालन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रभात खबर प्रतिनिधि ने शहर के बाइक, ट्रैक्टर संचालकों से मिल कर बातचीत की. सोनालिका ट्रैक्टर के संचालक मुनेश्वर साहू ने बताया कि प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीदारी पर निश्चित उपहार है. आधार कार्ड लाओ और नया ट्रैक्टर ले जाओ. कई योजनाएं चल रही हैं, जो किसानों के लिए हित में है. वह अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले कम रेट और अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करके प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही स्क्रैच कूपन भी दिया जा रहा है. जिसमें एक हजार से 10 हजार रुपये निकलने की संभावना है. दुंदुरिया स्थित हीरो बाइक संतोष शोरूम के संचालक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हीरो बाइक खरीदने पर डिलिवरी राइडर स्टेट पुलिस और कॉर्पोरेट इंप्लाॅय को सुविधा मिल रही है. अलग-अलग मॉडल में विशेष सुविधा है. संचालक गोपाल साहू ने बताया कि हर ट्रैक्टर की खरीदारी पर विशेष उपहार दिये जायेंगे. अलग-अलग मॉडल में 50 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दिया जायेगा. यामाहा शोरूम के संचालक प्रीति कुमारी ने बताया कि यामाहा कंपनी द्वारा स्कूटर की खरीदारी करने पर दो हजार रुपये का कैश बैक दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >