3 गुम 32 में मूर्तियां, जिनकी चोरी हुई, फाइल फोटो प्रतिनिधि, गुमला गुमला सदर प्रखंड स्थित गिंडरा गांव के प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. हालांकि उक्त मामले में गिंडरा गांव निवासी नितिश पाल सिंह, राधेश्याम पाल सिंह व प्रसुन्न सिंह ने संयुक्त रूप से गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपा है. आवेदन में कहा है कि हमारे गांव गिंडरा स्थित ऐतिहासिक मंदिर में 30 जून की शाम साढ़े छह बजे मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा करके मंदिर के गेट में ताला बंद कर अपने घर चले गये. एक जुलाई की सुबह सात बजे पूजा करने मंदिर पहुंचने पर पाया कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है. जब मंदिर में प्रवेश किया, तो देखा कि मंदिर में स्थापित सभी प्रकार की अष्टधातु की मूर्तियां गायब हैं. जिसकी सूचना हमलोगों को मिलने पर हम सभी लोग ग्रामीणों के साथ जाकर देखा, तो मूर्तियां गायब पाया. उन्होंने आशंका प्रकट किया है कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त मूर्तियों की चोरी कर ली गयी है. इस निमित्त उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, मूर्तियों की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
