घाघरा में दो दुकानों में हुई चोरी

घाघरा में दो दुकानों में हुई चोरी

घाघरा. घाघरा प्रखंड मुख्यालय में चोरी की घटनाएं आये दिन बढ़ते जा रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग परेशान हैं. बीते छह माह के अंदर लगभग दो दर्जन से अधिक चोरी की घटना को अंजाम अज्ञात चोर दे चुके हैं. ताजा घटना में सोमवार को चोरों ने प्रखंड मुख्यालय की तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना घाघरा थाना के मुख्य द्वार पर मुकेश अग्रवाल की किराना दुकान में घटी, जहां दुकान की छत तोड़ कर चोर अंदर घुस कीमती सामान चोरी कर ले गये. मुकेश ने बताया कि लगभग 22 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है. दूसरी घटना घाघरा थाना की बाउंड्री से सटे प्रदीप मिश्रा के हार्डवेयर दुकान के शटर का ताला तोड़ा गया, पर चोरी करने में असफल रहे. तीसरी घटना प्रखंड मुख्यालय के रिहायशी इलाका चांदनी चौक पर घटी, जहां बिपिन साहू के आड़हत की दुकान की छत तोड़ कर चोर अंदर घुसे और लगभग 20 हजार रुपये नगद की चोरी कर ले गये. दो चोरी की घटना थाना के बगल में 50 मीटर की दूरी पर हुई है. तीसरी घटना घाघरा के नाक कहे जाने वाले चांदनी चौक के पास घटी. थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं. सभी को थाना में आवेदन देने के लिए कहा गया है. आवेदन मिलेगा, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >