स्टूडेंट बूट हाउस में चोरी

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घाघरा.

चांदनी चौक घाघरा स्थित स्टूडेंट बूट हाउस जूता दुकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस तोड़ कर नकद छह हजार व 35 हजार रुपये के जूता व चप्पल की चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान के संचालक पारस साहू ने बताया कि वह हर दिन की भांति रविवार की शाम सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया. सोमवार की सुबह जब वह आया, तो शटर का ताला खुला था. इसके बाद शटर उठाने पर देखा कि एस्बेस्टस टूटा हुआ है और समान बिखरा पड़ा है. इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गयी. पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >