कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी होगी मजबूत : जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी होगी मजबूत : जिलाध्यक्ष

गुमला. प्रखंड कांग्रेस कमेटी गुमला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर ने की. बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही उपस्थित मंडल, पंचायत व बूथ अध्यक्षों को फार्म देकर प्रत्येक पंचायत से 500-500 हस्ताक्षर कराने की जिम्मेवारी दी गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता के सहयोग से पार्टी मजबूत बनेगी. पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीति-सिद्धांतों व कार्यों से अवगत करायें, ताकि लोग पार्टी से जुड़ें. प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान देशव्यापी अभियान है. गुमला में भी अभियान को सफल बनायें. मौके पर ब्रजकिशोर उरांव, नारायण, राजा खड़िया, रामकिशन बड़ाइक, विजय उरांव, आलोक उरांव, बासिल उरांव, ज्योति कुमारी, रोशन दयाल भगत, पूनम टोप्पो, रंथू, मोहन, शमा देवी, एजाज अहमद, बालेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे.

रक्तदान कर की मरीज की मदद

गुमला. रांची से गुमला आये एक अत्यंत गरीब मजदूर जिनका नाम सोहन राम है. उनका हर्निया के ऑपरेशन के लिए तीन यूनिट ब्लड की जरूरत थी, जिसकी जानकारी विक्रम कर्मकार को फोन के माध्यम से हुई. श्री विक्रम ने इसकी जानकारी लाइफ लाइन ग्रुप के पुष्पंक गोप को दी. पुष्पंक ने मरीज को एक यूनिट रक्त देकर मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >