आंजनधाम घाटी में पलटा टेंपो, एक दर्जन लोग घायल

सड़क हादसा

गुमला. थाना क्षेत्र के आंजनधाम घाटी में मंगलवार को ब्रेक फेल होने से टेंपो पलट गया. टेंपो पलटने से उस पर सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में सुभाष कुमार, चमन देवी, आशीष उरांव, शीला उरांव, अंजू देवी, वीणा देवी, बालको उरांव, मंजू देवी, सोमारी उरांव, रीता उरांव, प्रियांशु कुमार हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल गुमला भिजवाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सभी लोहरदगा जिले के आकाशी गांव के रहने वाले हैं. मंगलवार को आकाशी गांव से रिजर्व टेंपो कर लगभग एक दर्जन से अधिक लोग पूजा करने के लिए आंजनधाम आये थे. पूजा कर लौटने के दौरान घाटी में टेंपो पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >