मैच देख रहे टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

कामडारा के मुरुमकेला गांव निवासी सतेश्वर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार शाम पांच बजे की है

कामडारा के मुरुमकेला गांव निवासी सतेश्वर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार शाम पांच बजे की है, जब सतेश्वर फुटबॉल मैच देख रहा था. पेशे से टेंपो सतेश्वर अनुमंडल ऑटो यूनियन की कोर कमेटी का सदस्य था. घटना से ऑटो यूनियन के सदस्य आक्रोशित हैं.

घटना की सूचना पर बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार व कामडारा थाना प्रभारी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. शाम 7:30 बजे तक पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पायी थी. क्योंकि परिजन शव उठाने का विरोध कर रहे थे. एसडीपीओ मृतक के परिजनों को समझाने में जुटे थे. सतेश्वर व उसके रिश्तेदार शाम पांच बजे फुटबॉल ग्राउंड में मैच देख रहे थे.

इसी बीच दो अपराधी पहुंचे और थैले से पिस्तौल निकाल कर सतेश्वर के सिर में गोली मार दी. उसके बाद दोनों अपराधी पैदल ही गांव लापा की ओर भाग गये. इस घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मची गयी. लोग वहां से भाग खड़े हुए. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. आशंका जतायी जा रही है कि यह घटना वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है. इस घटना को वर्ष 2019 में हुई संजय सिंह की हत्या से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >