डुमरी: डुमरी मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि डुमरी टांगरडीह परिसर में झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ नहीं देने संबंधी जारी आदेश के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के आदेश की प्रतियां जला कर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि सरकार का यह निर्णय उनके अधिकारों और हितों के विपरीत है, जिससे राज्य के हजारों शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.
उन्होंने सरकार से जनविरोधी आदेश को तत्काल वापस लेने तथा सभी पात्र शिक्षकों को नियमानुसार एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा.
प्रदर्शन में विकास कुमार महतो, युनूस अंसारी, उदय प्रताप शाही, सुबोध प्रसाद, स्मिता एक्का, प्रफुल्ल समीर मिंज, अमरेश टोप्पो, अभिषेक मिंज, आशा कुमारी, मोनिका तिर्की, अनमोल एक्का, कोमल बाड़ा, प्रतिमा लकड़ा, पंकज भगत, अनिल राम ओहदार, बलवीर एक्का, कुलदीप कुजूर, शुचिता बखला, देमनती नगेशिया, निर्मला टोप्पो, मधुर लकड़ा आदि मौजूद थे.
