गुमला. स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पूरे सप्ताह स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.
कार्यक्रमों में बाल संसद, इको क्लब, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही. पखवाड़ा के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता शपथ दिलाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया.
वहीं बाल संसद एवं इको क्लब के सहयोग से विद्यार्थियों ने पेंटिंग, पोस्टर, कविता, स्लोगन, निबंध एवं क्विज जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
