बामदा पंचायत के कोटाम बेहराटोली में महिला की संदेहास्पद मौत

बामदा पंचायत के कोटाम बेहराटोली में महिला की संदेहास्पद मौत

चैनपुर. चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. ऐसे परिजन ठंड से मौत की बात की रहे हैं. परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि के अनुसार महिला की मौत लोहे से चोट लगने से हुई है. इसकी जांच हो, तो हत्या का भी मामला निकल सकता है. यह घटना चैनपुर प्रखंड की बामदा पंचायत स्थित कोटाम बेहराटोली गांव की है. बेहराटोली के जकतू उरांव की पत्नी गंगी उरांइन (35) की मौत हुई. ग्रामीण भिखना उरांव ने बताया कि जकतू का परिवार काफी तंगहाली में जीवन गुजार रहा है. घर में खाने को अन्न नहीं है. अभी ठंड का मौसम है. जकतू के परिवार के पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़ा तक नहीं है. ठंड से महिला की मौत हुई है. इधर, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा उरांव ने कहा है कि ठंड से मौत की सूचना नहीं मिली है. महिला की मौत की जांच पुलिस के माध्यम से कराने से स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई है. इधर, मुखिया सीताराम उरांव ने कहा कि मैंने महिला की मौत की जांच की है. गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की है. महिला की मौत चोट लगने से हुई है. ठंड से जान नहीं गयी है. चोट लगने की वजह पानी भरने वाला लोहे का झागर लग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >