मैट्रिक परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

मैट्रिक परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

गुमला. जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने जिला मुख्यालय स्थित उवि करंजटोली के मैट्रिक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित मिला. 185 परीक्षार्थियों में से 182 उपस्थित व तीन अनुपस्थित रहे. केंद्र में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाये गये. सभी वीक्षक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने नगर पंचायत चुनाव के लिए बनाये गये बूथ का भी जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इसके बाद वे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाली कक्षा 10 की छात्राओं का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने, समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा तनावमुक्त रह कर अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया. छात्राओं को परीक्षा से संबंधित आवश्यक टिप्स दिये गये. इस क्रम में राज्य स्तर से विभागीय सचिव द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रोत्साहन कार्यक्रम में भी छात्राओं ने भाग लिया. सचिव ने कहा कि छात्राएं किसी प्रकार का तनाव न लें. सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें और अपने सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें. जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि विभाग द्वारा छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. जिले में शांतिपूर्वक बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष जिले का प्रदर्शन बेहतर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >