गुमला में नहीं थम रहा आत्महत्या, पत्नी गयी मायके तो पति ने लगा ली फांसी

गुमला जिले में आत्महत्या थमने का नाम नहीं ले रहे. हर दूसरे दिन में कोई न कोई व्यक्ति आत्महत्या कर अपनी जान दे रहा है. ये सभी घटना घरेलू समस्याओं को लेकर हो रहा है.

गुमला जिले में आत्महत्या थमने का नाम नहीं ले रहे. हर दूसरे दिन में कोई न कोई व्यक्ति आत्महत्या कर अपनी जान दे रहा है. ये सभी घटना घरेलू समस्याओं को लेकर हो रहा है. इसी प्रकार का एक मामला पालकोट प्रखंड में सामने आया. पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेंगा गांव निवासी कृष्ण डोरीयार (25) ने पत्नी के मायके चले जाने की बात से नाराज होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलने पर पालकोट थाना के एएसआइ एतवा उरांव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में एसआइ एतवा उरांव ने बताया कि कृष्णा और उसके पत्नी में हमेशा बकझक होती रहती थी.

गुरुवार की शाम कृष्णा की ससुराल से उसकी पत्नी का भाई आया और अपनी बहन को अपने साथ ले गया. इस बात से नाराज होकर कृष्णा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक पेशे से बाजारों में धूप धुवन, सिंदूर बेचने का काम करता था. पत्नी के मायके जाने से पहले कृष्णा ने कहा था कि तुम मत जाओ. नहीं तो मैं कुछ करू लूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >