घाघरा के खिलाड़ियों का बड़ा कमाल, फाइनल जीत अब पानीपत में दूसरे राज्यों से होगी भिड़ंत

घाघरा में आयोजित अंतर विद्यालय फुटबॉल नेशन वाइड लीग टूर्नामेंट में स्टूडेंट हॉस्टल घाघरा ने शानदार जीत दर्ज की. विजेता टीम अब हरियाणा में खेलेगी.

घाघरा. एसएस हाईस्कूल मैदान घाघरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल नेशन वाइड लीग टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ. टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोंटेसरी पैराडाइज एकेडमी घाघराम बनाम स्टूडेंट हॉस्टल घाघरा के बीच खेला गया. जिसमें स्टूडेंट हॉस्टल घाघरा की टीम 5-1 से विजयी रही. विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ी बच्चों को ट्रॉफी स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही बेस्ट प्लेयर, बेस्टर गोल कीपर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित कई पुरस्कार से छात्रों को सम्मानित किया.

इससे पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. वहीं विद्यालय के बच्चे-बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य-गीत की प्रस्तुती दी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना है, ताकि बच्चे बेहतर खेल कर आगे बढ़ सकें.

उन्होंने कहा कि विजेता टीम झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा के पानीपत में अन्य राज्यों से आये टीमों के साथ खेलेंगे. मौके पर विलियम कुजूर, लालधर कुजूर, सुनील उरांव, फ्रांसिस कुजूर, महादेव भगत, तेजा भगत, सुजीत उरांव, देव कुमार भगत, जय कुमार दूबे, नवीन साहू, मनोज साहू, बिंदेश्वर साहू, संजय भगत, छोटेलाल उरांव, पंचम भगत सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >