धार्मिक स्थल ककड़ोलता में राजकीय मेला 23 को, प्रशासन सक्रिय

धार्मिक स्थल ककड़ोलता में राजकीय मेला 23 को, प्रशासन सक्रिय

डुमरी. डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता परिसर में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. मेले में हजारों की संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे. मेला के सफल आयोजना के लिए स्थानीय स्तर से लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. इधर मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, बिशुनपुर विधायक के प्रतिनिधि सुनील उरांव व आदिवासी नेता मोहरलाल उरांव ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए विधायक प्रतिनिधि सुनील उरांव ने कहा कि ककड़ोलता में लगने वाला यह राजकीय मेला क्षेत्र की आदिवासी आस्था और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है. इसको लेकर पूरे परिसर को पारंपरिक व भव्य स्वरूप में सजाया-संवारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेले में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी. मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत व यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो. इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं. मोहरलाल उरांव ने कहा कि ककड़ोलता मेला आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था का केंद्र है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी लोग मिल कर प्रयास कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >