घाघरा. विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में बुधवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत, पूर्व सांसद समीर उरांव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजात शत्रु समेत अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन व संघर्ष की भावना जगाता है. पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि विकास भारती वर्षों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है. कहा कि युवा नशापान से दूर होकर आगे बढ़ें. भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजात शत्रु ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ है. जब युवा फिट, जागरूक व देशभक्त होंगे, तभी भारत सशक्त बनेगा. कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है. हमें खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि मानसिक व शारीरिक रूप से हम सब मजबूत रहें. मौके पर विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत, भिखारी भगत, अरुण कुमार पांडेय., विपिन बिहारी सिंह, रवींद्र भगत, दिलीप श्रीवास्तव, कौशल सिंह, मनोज साहू, मनोज सिन्हा, श्याम किशोर पाठक, सुनील सिन्हा, संतोष गुप्ता, सुशीत गोस्वामी, महेंद्र भगत ,लाल साहू, अलका देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
