500 रुपये मांगने पर पिता ने बेटे को पीटा, दो युवकों पर भी मारपीट का आरोप

गुमला के चरकाटांगर में पिता ने बेटे को लाठी-डंडे से पीटा। 500 रुपये मांगने पर हुई मारपीट के बाद बेटे ने सदर थाना में पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के चरकाटांगर जामटोली निवासी रोहित महली ने अपने पिता के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रोहित ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उसने 15 अगस्त को अपने पिता से 500 रुपये मांगे थे. पैसे मांगने पर पिता नाराज हो गये और गांव के दो युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की.

रोहित के अनुसार, दोनों युवकों के साथ मिलकर उसे पटक-पटक कर लाठी-डंडे और लात से पीटा गया. इस दौरान किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. घटना के बाद से वह डरा हुआ है. रोहित ने थाना प्रभारी से अपने पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >