गुमला. श्री सर्वेश्वरी समूह गुमला शाखा के युवा संगठन द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत पुग्गु पंचायत के बम्हनी गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवा संगठन के युवाओं ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जगह-जगह पर वृक्षारोपण किया. साथ ही लगभग 150 फलों व उपयोगी वृक्षों का पौधा भी वितरण किया गया. इसके पश्चात गांव में लघु गोष्ठी आयोजित की गयी.
जिसमें संगठन के युवाओं ने वृक्षारोपाण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व, हरियाली व पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. साथ ही नशापान से भी दूर रहने के लिए प्रेरित किया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत पूज्य गुरुदेव जी एवं अघोरेश्वर महाप्रभू की पूजा-अर्चना के साथ की गयी.
मौके पर संगठन के अनिल यादव, पंकज कुमार, आदर्श सिंह, नयन केशरी, भरत दास, सागर उरांव, सांभवी सौम्या, स्नेहा गुप्त, सलोनी गुप्ता सहित गांव के लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: गुमला में आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना, 30 हजार न्यूनतम मानदेय समेत 6 मांगों को लेकर DC को सौंपा ज्ञापन
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: आपसी विवाद बढ़ा तो चली तलवार, घटना के बाद आत्मसमर्पण करने थाना पहुंचा आरोपी
