पैथोलॉजी जांच घर में शॉर्ट सर्किट, दो घंटा काम बाधित

ऑटोमैटिक अलार्म सिस्टम रहा फेल

ऑटोमैटिक अलार्म सिस्टम रहा फेल प्रतिनिधि, गुमला सदर अस्पताल गुमला के पैथोलॉजी जांच घर कक्ष संख्या 130 में सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी. जिसके कारण करीब दो घंटे तक जांच कार्य बाधित रहा. बताया गया कि इस दौरान अस्पताल में लगा ऑटोमैटिक अलार्म सिस्टम भी काम नहीं कर पाया, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. अस्पताल कर्मियों की सतर्कता से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया. जिससे किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. तकनीकी टीम द्वारा मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद जांच कार्य पुनः शुरू कर दिया गया. घटना के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कर विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा सिस्टम को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >