गुमला. गुमला शहर की सबसे पुरानी दुर्गा पूजा समितियों में शामिल सनातन दुर्गा पूजा समिति (बंगाली क्लब) द्वारा वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा एवं काली पूजा को भव्य और आकर्षक रूप से आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. समिति वर्ष 1921 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है. इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ इस वर्ष पूजा को और बेहतर बनाने पर सदस्यों ने जोर दिया है.
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई समिति में श्रीमती भारती दासगुप्ता, फणिभूषण सिन्हा (मुन्नन बाबू) और वीणा सेनगुप्ता को संरक्षक बनाया गया है. मिलन अधिकारी को अध्यक्ष, स्वप्न कुमार रॉय एवं काशीनाथ चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है.
सचिव से कोषाध्यक्ष तक तय हुई जिम्मेदारी
अमृत कुमार मेटे को सचिव तथा दिलीप चक्रवर्ती, जयंत मुखर्जी, विकास विश्वकर्मा एवं दीपक मेटे को सह सचिव बनाया गया है. प्रसेनजीत घोष कोषाध्यक्ष और विवेक अधिकारी संयोजक बनाए गये हैं.
पूजा में श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष व्यवस्था
समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मिलकर तैयारियों में जुटेंगे.
