रफ ड्राइविंग कर मौत से खेल रहे हैं गुमला के युवा, 6 सालों में एक हजार से अधिक लोगों ने गंवायी जान

गुमला के युवा जानबूझकर मौत को गले लगा रहे है. बीते 6 सालों में 1165 लोगों ने अपनी जान सड़क दुर्घटना में गंवायी है. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की वजह से अब प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. रफ ड्राइविंग करने वाले लोगों को लाइसेंस सस्पेंड करने का काम शुरू कर दिया है.

गुमला: गुमला के युवा मौत से करतब कर रहे हैं. यही वजह है. आये दिन गुमला में सड़क हादसे हो रहे हैं. गुमला के पालकोट में दो दिन में पांच युवकों की सड़क हादसे में जान चली गयी. एक हादसे में तेज रफ्तार बाइक के साथ दो युवक पुल के नीचे गिर गये. तीनों की मौत हो गयी. अगर इन युवकों की गाड़ी की रफ्तार कम होती तो पालकोट के जबरा पुल के तीखे मोड़ में संतुलन बना रहता और वे पुल के नीचे गिरने से बच सकते थे.

दूसरा हादसा में मेला देख कर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया था. जिससे तीनों युवक मर गये थे. ये लोग भी तेजी से जा रहे थे. जिससे हादसा हुआ था. इस प्रकार के हादसे गुमला में हर दो-तीन दिन में होते रहते हैं. गुमला में तेज रफ्तार गाड़ी के कारण हादसा हो रहा है. गाड़ी चलाने में युवक लापरवाही बरत रहे हैं. युवक मौत से करतब कर रहे हैं. परिवहन विभाग गुमला ने युवकों से अपील की है कि रफ ड्राइविंग न करें.

जीवन अनमोल है. इसे बेवजह के खत्म न करें. डीटीओ विजय सिंह बिरूवा ने कहा है कि गुमला में हो रहे हादसों को रोकने के लिए अब कड़ाई शुरू कर दी गयी है. रफ ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर वाहन चालक का लाइसेंस सस्पेंड किया जायेगा. माता-पिता से अपील की है कि नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने नहीं दें. क्योंकि अधिकांश हादसों में कम उम्र के बच्चे भी शिकार हो रहे हैं. इसलिए कम उम्र के बच्चे अगर अब गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं, तो उनके माता-पिता को थाना में बुलाया जायेगा.

मुआवजा लेने का नियम

सड़क हादसा होने के बाद थाने में जरूर प्राथमिकी दर्ज कराये. साथ ही मरने वालों का पोस्टमार्टम भी करायें. जिससे पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके.

एक्सीडेंट से छह वर्षों में हुई मौत

वर्ष मौत

2017 240

2018 247

2019 193

2020 173

2021 203

2022 88 (अगस्त माह तक)

कुल 1165

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >