केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला का पुनर्गठन

सरहुल जुलूस में अबीर लगाने, नशापान करने व डीजे बजाने पर रोक

गुमला. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक उरांव क्लब दुंदुरिया में हुई. अध्यक्षता उपाध्यक्ष जयप्रकाश उरांव ने की. बैठक में केंद्रीय सरहुल संचालन समिति का गठन किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक मंत्री चमरा लिंडा, सांसद सुखदेव भगत, विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव व पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव को मनोनीत किया गया. वहीं संरक्षक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश गंगाधर भगत, अधिवक्ता गिद्वर अगहन उरांव, पूर्व डीडीसी पुनई उरांव, पूर्व आइपीएस डॉ अरुण उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, कोषागार पदाधिकारी प्रदीप कुमार टोप्पो, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता महादेव उरांव, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता रवि लकड़ा, जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता बलि उरांव, डीइओ कविता खलखो, एडीपीओ ज्योति खलखो, निबंधन कार्यालय के रामजी तिग्गा, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गौरव उरांव, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरि उरांव, एसबीआइ के उमेश कुमार भगत, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जगरनाथ उरांव को मनोनीत किया गया.

जयप्रकाश अध्यक्ष व दीपनारायण बने सचिव: अध्यक्ष जयप्रकाश उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष सागर उरांव, उपाध्यक्ष माधुरी भगत, जितिया उरांव, गोविंदा टोप्पो, हांदू भगत, मंगलाचरण उरांव, बसंत उरांव, प्रद्युमण भगत, सचिव दीपनारायण उरांव को बनाया गया. वहीं सह सचिव कमल उरांव, गौरी किंडो, सुनील उरांव, रामावतार भगत, देवराम भगत, तेंबू उरांव, जितेश उरांव, शिवनंदन उरांव, खुदी भगत दुखी, मीणा टोप्पो, गरभू उरांव, देवेंद्र लाल उरांव, महेंद्र उरांव, अनिल उरांव, संजय किंडो, संजय भगत, कोषाध्यक्ष सुख बिहारी उरांव, सह कोषाध्यक्ष महादीप कच्छप, कृष्णा उरांव, भैयाराम उरांव, महेश उरांव को मनोनीत किया गया. इसके अलावा 60 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति बनायी गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलूस में अबीर लगाना, नशापान करना व डीजे बजाना वर्जित रहेगा. जुलूस के दिन चार पहिया वाहनों व छोटे-बड़े वाहनों को लोहरदगा रोड, जशपुर रोड, सिसई रोड व पालकोट रोड में घुसने नहीं देने का प्रशासन से जुलूस क्षेत्र के बाहर रोकने का आग्रह किया जायेगा. समिति की अगली बैठक 26 फरवरी को रखी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >