गुमला अस्पताल को मिली ब्लड स्टोरेज यूनिट की मान्यता : निदेशक

सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक संचालन

गुमला. लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गुमला के निदेशक विद्या भूषण ने शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की समग्र व्यवस्था, स्वच्छता, औषधि की उपलब्धता, चिकित्सकों की उ���स्थिति तथा प्रसव एवं आपातकालीन सेवाओं का गहन अवलोकन किया गया. निरीक्षण में सिविल सर्जन गुमला द्वारा यह जानकारी दी गयी कि सदर अस्पताल गुमला को ब्लड स्टोरेज यूनिट की मान्यता मिल चुकी है. आगामी दो-तीन दिनों में ब्लड बैंक का संचालन पुनः शुरू कर दिया जायेगा. इससे आमजनों को रक्त की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी. इसके अलावा ब्लड बैंक के नियमित अनुज्ञप्ति हेतु 12 नवंबर को केंद्रीय संयुक्त जांच दल का भ्रमण प्रस्तावित है. अस्पताल परिसर में रोगियों व परिजनों के लिए बेहतर वेटिंग एरिया का निर्माण कराया गया है. इसमें शेड लगा कर 36 बेंच की व्यवस्था की गयी है. इससे लगभग 108 लोगों के बैठने की सुविधा सुनिश्चित की गयी है. इससे मरीजों व आगंतुकों को राहत मिल रही है. निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मियों, विशेषकर अस्पताल प्रबंधक के अनुपस्थित पाये जाने पर निदेशक द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में सर्जिकल वार्ड में नाली की सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध पायी गयी, जिस पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में 649 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं. जबकि जन औषधि केंद्र में 70 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं. 24 गुणा 7 एक्स-रे, लैब और आपातकालीन सेवाएं संचालित हैं. निदेशक विद्या भूषण ने कहा कि सदर अस्पताल की सेवा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी. सभी कर्मियों को समय पालन एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >