सिसई में रावण वध नाटकीय मंचन दो को

सिसई में रावण वध नाटकीय मंचन दो को

सिसई. शारदीय नवरात्र सह दुर्गा पूजा को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास व आस्था का माहौल है. प्रखंड क्षेत्र में कुल 14 जगहों पर पूजा पंडाल बना कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. श्रद्धालु माता रानी की प्रतिमाओं की स्थापना कर श्रद्धापूर्वक पूजा कर रहे हैं. रंग-बिरंगी रोशनी, भक्ति संगीत, जागरण व कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है. पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति भी समिति के सदस्य विशेष ध्यान दे रहे हैं. पूजा पंडालों में श्रद्धालु प्रतिदिन मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. दशमी के दिन सिसई में रावण दहन व रावण वध नाटकीय मंचन किया जायेगा, जबकि डाडहा गांव में मेला व आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जायेगा. तीन अक्टूबर को नगर गांव में मेला व आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा.

तय समय पर संधि बलि दी गयी

गुमला. दोपहर 1.51 बजे संधि पूजन के बीच 1.21 बजे से 2.09 बजे तक संधि बलि प्रदान की गयी. अब नवमी तिथि को मां दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्री माता की पूजा की जायेगी. इस दिन हवन के बाद नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है. नौ कन्याओं के साथ भैरव की भी पूजा की जाती है. सभी अपने समर्थ के अनुसार उन्हें उपहार रूप में कुछ न कुछ प्रदान करते हैं और देवी से प्रार्थना करते हैं कि हमारे घर में सुख व शांति बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >