Rahul Gandhi Jharkhand Rally: सरना धर्म कोड लागू करेंगे, गुमला में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में सबसे पहले चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित किया. इसके बाद वे गुमला के बसिया पहुंचे और चुनावी सभा की.

9:11 PM. 7 May 24 9:11 PM. 7 May

राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ भरी हुंकार, किए कई वादे

राहुल गांधी ने गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आदिवासी, बेरोजगारी, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा. इस दौरान उन्होंने सरकार बनते ही सरना धर्म कोड लागू करने, गरीब किसानों का कर्ज माफ करने और गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए यानी साढ़े आठ हजार रुपए महीने देने का वादा किया.

9:11 PM. 7 May 24 9:11 PM. 7 May

राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ भरी हुंकार, किए कई वादे

राहुल गांधी ने गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आदिवासी, बेरोजगारी, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा. इस दौरान उन्होंने सरकार बनते ही सरना धर्म कोड लागू करने, गरीब किसानों का कर्ज माफ करने और गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रूपए और साढ़े आठ हजार रुपए महीने देने का वादा किया.

9:07 PM. 7 May 24 9:07 PM. 7 May

राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ भरी हुंकार, किए कई वादे

राहुल गांधी ने गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आदिवासी, बेरोजगारी, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा. इस दौरान उन्होंने सरकार बनते ही सरना धर्म कोड लागू करने, गरीब किसानों का कर्ज माफ करने और गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए यानी साढ़े आठ हजार रुपए महीने देने का वादा किया.

8:53 PM. 7 May 24 8:53 PM. 7 May

सरना धर्म कोड लागू करेंगे, गुमला में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि वे सरना धर्म कोड लागू करेंगे.

8:47 PM. 7 May 24 8:47 PM. 7 May

गरीब किसानों का कर्ज माफ

गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. सपोर्ट किया जाएगा.

8:46 PM. 7 May 24 8:46 PM. 7 May

बीजेपी पर किया जमकर हमला

राहुल गांधी ने चुनावी सभा में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. आदिवासियों के बहाने उन्होंने बीजेपी को घेरा.

8:43 PM. 7 May 24 8:43 PM. 7 May

सरकार आते ही गरीब परिवारों की बनेगी लिस्ट

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी. हर परिवार की महिला के अकाउंट मेंएक लाख देंगे. हर महीना 8 हजार 500 रुपए अकाउंट में जाएगा.

8:43 PM. 7 May 24 8:43 PM. 7 May

सरकार आते ही गरीब परिवारों की बनेगी लिस्ट

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी. हर परिवार की महिला के अकाउंट मेंएक लाख देंगे. हर महीना 8 हजार 500 रुपए अकाउंट में जाएगा.

8:40 PM. 7 May 24 8:40 PM. 7 May

बीजेपी आदिवासियों का इस्तेमाल करती है

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों का सम्मान नहीं कर रही है, बल्कि इस्तेमाल कर रही है.

8:39 PM. 7 May 24 8:39 PM. 7 May

बीजेपी आदिवासियों की भाषा-संस्कृति कुचलना चाहती है, बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों की भाषा-संस्कृति कुचलना चाहती है. वे उसका संरक्षण करना चाहते हैं.

8:33 PM. 7 May 24 8:33 PM. 7 May

राहुल गांधी गुमला में बोले, जल, जंगल, जमीन आदिवासियों का

राहुल गांधी ने गुमला में कहा कि जल, जंगल, जमीन आदिवासियों का है. इनका इन पर अधिकार होना चाहिए.

8:19 PM. 7 May 24 8:19 PM. 7 May

राहुल गांधी गुमला के बसिया पहुंचे, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी चुनावी सभा को लेकर गुमला के बसिया पहुंचे. कुछ ही देर में वे सभा को संबोधित करेंगे. सीएम चंपाई सोरेन जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

8:15 PM. 7 May 24 8:15 PM. 7 May

राहुल गांधी गुमला के बसिया पहुंचे, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी चुनावी सभा को लेकर गुमला के बसिया पहुंचे. कुछ ही देर में वे सभा को संबोधित करेंगे. सीएम चंपाई सोरेन जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

8:12 PM. 7 May 24 8:12 PM. 7 May

राहुल गांधी गुमला के बसिया पहुंचे, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी चुनावी सभा को लेकर गुमला के बसिया पहुंचे. कुछ ही देर में वे सभा को संबोधित करेंगे. सीएम चंपाई सोरेन जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

8:10 PM. 7 May 24 8:10 PM. 7 May

राहुल गांधी की चुनावी सभा में पहुंचे सीएम चंपाई सोरेन

राहुल गांधी की चुनावी सभा गुमला के बसिया में है. सीएम चंपाई सोरेन व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंच पर पहुंचे.

8:07 PM. 7 May 24 8:07 PM. 7 May

राहुल गांधी की चुनावी सभा में पहुंचे सीएम चंपाई सोरेन

राहुल गांधी की चुनावी सभा गुमला के बसिया में है. सीएम चंपाई सोरेन व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंच पर पहुंचे.

7:57 PM. 7 May 24 7:57 PM. 7 May

नई शिक्षा नीति ठीक नहीं

पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि नई शिक्षा नीति ठीक नहीं है. केंद्र में बैठी भाजपा सरकार रोजगार छीन पूंजीपतियों को लाभ देने में लगी हुई है. भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है. इसके पीछे बड़ी साजिश चल रही है. देश को संपूर्ण हिंदू राष्ट्र बनाकर आदिवासी, दलित और ओबीसी को खत्म करना चाहती है. देश के पीएम नरेंद्र मोदी कभी आदिवासी, दलित और ओबीसी को देखना नहीं चाहती.

7:23 PM. 7 May 24 7:23 PM. 7 May

कल्पना सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया सभा का समापन

सभा का समापन कल्पना सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया. उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत जेल भेजने का काम किया.

7:17 PM. 7 May 24 7:17 PM. 7 May

राहुल गांधी का चाईबासा में बड़ा ऐलान- बेरोजगार डिग्रीधारियों को मिलेगा अप्रेंटिसशिप

राहुल गांधी ने चाईबासा में बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सभी बेरोजगार डिग्रीधारियों और डिप्लोमाधारियों को एक साल की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी. किसानों का कर्जा माफ. किसानों के लिए कानूनी एमएसपी बनाने जा रही है. आंगनबाड़ी सेविकाओं दैनिक भत्ता बढ़ाएंगे.

7:08 PM. 7 May 24 7:08 PM. 7 May

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- आदिवासियों और दलितों को बनाएंगे लखपति

राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 22 उद्योगपति बनाये हैं. हम करोड़ों आदिवासियों और दलितों की लखपति बनाएंगे.

7:03 PM. 7 May 24 7:03 PM. 7 May

राहुल गांधी बोले- आदिवासियों को गाली देती है भाजपा

राहुल गांधी ने चाईबासा में कहा कि भाजपा आदिवासियों को गाली देती है. वे आपको वनवासी कहकर संबोधित करते हैं. ये आपके जंगल छीनकर उद्योगपतियों को देना चाहती है.

7:00 PM. 7 May 24 7:00 PM. 7 May

राहुल गांधी ने मीडिया को भी लिया आड़े हाथ

राहुल गांधी भाजपा के साथ साथ मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि मीडिया कभी भी आदिवासियों के आवाज नहीं उठाती है. मीडिया के बड़े बड़े एंकर में एक भी आदिवासी चेहरा आपको नहीं दिखाई नहीं देगा.

6:55 PM. 7 May 24 6:55 PM. 7 May

राहुल गांधी के हाथ में है संविधान किताब

राहुल गांधी के हाथ में एक संविधान की किताब लेकर आए हैं. उन्होंने शुरूआत से ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी इस संविधान के किताब को फाड़कर फेंकना चाहते हैं.

6:53 PM. 7 May 24 6:53 PM. 7 May

राहुल गांधी कर रहे हैं चुनावी जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

राहुल गांधी चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले लोगों को जोहर कहकर उनका अभिवादन किया.

6:48 PM. 7 May 24 6:48 PM. 7 May

चंपाई सोरेन ने किया जनसभा को संबोधित

राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए चाईबासा पहुंचे चुके हैं. फिलहाल सीएम चंपाई सोरेन सभा को संबोधित किया.

6:37 PM. 7 May 24 6:37 PM. 7 May

गुमला में राहुल गांधी के इंतजार में जुटी हजारों की भीड़

गुमला में राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से ही उनके आने का इंतजार कर रहे हैं. सभा स्थल पर हजारों की भीड़ जुटी है. इस दौरान कांग्रेस समर्थक व कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जबरदस्त उत्साह दिखाई पड़ रहा है.

6:16 PM. 7 May 24 6:16 PM. 7 May

रांची एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी सोमवार दोपहर झारखंड के रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका जोरदार स्वागत किया. थोड़ी देर में वो चाईबासा के चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे.

5:47 PM. 7 May 24 5:47 PM. 7 May

चाईबासा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी आज झारखंड दौरे पर हैं. यहां आज वे गुमला और चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक थोड़ी ही देर में वे चाईबासा पहुंचेंगे. पार्टी की ओर सारी तैयारियां कर ली गयी है. कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटान भी शुरू हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >