गुमला में जन शिकायत : किसी ने कहा स्कूल में सिर्फ 2 शिक्षक, तो महिला ने मांगी हथियारबंद लोगों से सुरक्षा

गुमला में उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन हुआ. इस दौरान स्कूल में शिक्षकों की कमी और एक महिला ने जान-माल की सुरक्षा को लेकर आवेदन सौंपा.

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर लोगों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपे. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

मॉडर्न विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला उठा

मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अलावा केवल एक शिक्षक होने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन में आ रही कठिनाइयों को लेकर आवेदन दिया गया. उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

महिला ने मांगी अपने और पुत्र की सुरक्षा

ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला ने अपने तथा अपने पुत्र की सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन सौंपा. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद लोगों ने उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी. साथ ही रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत उसके पुत्र को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गयी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रेमनगर में जर्जर रास्ते की शिकायत

चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों ने मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति और इसके उपयोग में हो रही बाधाओं को लेकर आवेदन दिया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >