: पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोप में खूंटी पुलिस द्वारा राजपरिवार के युवराज लाल देवव्रत नाथ शाहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विरोध में पालकोट प्रखंड के लोगों ने प्रतिवाद मार्च निकाला, खूंटी पुलिस होश में आओ, खूंटी पुलिस हाय-हाय के नारे लगे. प्रतिनिधि, गुमला खूंटी पुलिस द्वारा पालकोट राजपरिवार के युवराज लाल देवव्रत नाथ शाहदेव को पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में रविवार को पालकोट में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च में भारी संख्या में पालकोट के पुरुष, महिलाएं एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया. प्रतिवाद मार्च प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा मैदान से शुरू होकर विभिन्न टोलों-मोहल्लों से होते हुए बस पड़ाव तक निकाला गया. इसमें शामिल लोग खूंटी पुलिस होश में आओ, खूंटी पुलिस हाय-हाय, जेल का ताला टूटेगा, हमारा युवक देवव्रत नाथ शाहदेव छूटेगा.. जैसे नारा लगाते हुए चल रहे थे. प्रतिवाद मार्च में शामिल लोगों ने कहा है कि हमारे राजा साहब हम गरीबों के मसीहा हैं. जिनके पास 45 हजार एकड़ जमीन है. वह क्या छोटी सी जमीन के लिए किसी की हत्या करेंगे. हमारे राजा साहब मुंडा समुदाय को बड़े भाई मानते हैं. वे क्यों मुंडा राजा की हत्या करेंगे. खूंटी पुलिस को हम आज इस छोटे से जनआक्रोश रैली के माध्यम से जानकारी देना चाहते हैं कि हमारे राजा साहब को जितना जल्दी हो सकता है. जेल से रिहा करें. नहीं तो हम पालकोट से खूंटी तक पैदल मार्च करेंगे. प्रतिवाद मार्च में सासंद प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार हिंदुस्तान, भाजपा के प्रखंड अधयक्ष प्रकाश नारायण सिंह उर्फ गुड्डू, संतोष कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, गोपाल प्रसाद केसरी, मनू साहू, रंजीत साहू, युधिष्टिर कंसारी, राजा साहू, बिमला देवी, हिमाद्री देवी, मंगल मुंडा, राजेश गुप्ता, फिरोज खान समेत भारी संख्या में पालकोट के महिला, पुरुष व युवक-युवतियां शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
