बिजली मीटर में गड़बड़ी है, तो सूचना दें : इइ

बिजली मीटर में गड़बड़ी है, तो सूचना दें : इइ

गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह से मिल गुमला में बिजली से संबंधित कई समस्याओं पर चर्चा की. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि अब बारिश का मौसम खत्म होने वाला है. अब कम से कम पावर कट की समस्या समाप्त की जाये. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि बिजली बिल में रीडिंग से संबंधित जो भी गड़बड़ी है, उसे तत्काल सुधारा जाये. इस बाबत पदाधिकारी की तरफ से दो मोबाइल नंबर सुझाये गये 9608356155 व 9472760822 और आमजन से अपील की कि किसी के मीटर में भी कोई भी गड़बड़ी है. बिलिंग में कोई गड़बड़ी है. इस नंबर में संपर्क कर सकते हैं. पदाधिकारी ने कहा कि जिनका स्मार्ट मीटर लगा है और मोबाइल नंबर किसी वजह से रजिस्टर नहीं हो पाया है, तो वे कार्यालय में आकर अपना नंबर रजिस्टर कर ले. विद्युत विभाग और चेंबर की तरफ से यह तय हुआ कि दीपावली व छठ पर्व के बाद विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर में आमजन के लिए शिविर लगाया जायेगा. इसमें विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का निदान करने की कोशिश की जायेगी. मौके पर चेंबर सचिव बबलू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल उपस्थित थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी इम्तियाज मिनी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >