गांवों में साइबर ठगी पर लगेगी लगाम! ‘एक पंचायत, एक साइबर मित्र’ पहल को पायलट प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश

गुमला में साइबर ठगी रोकने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें 'एक पंचायत, एक साइबर मित्र' पहल को पायलट प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए गए. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना है.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो व उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में लीड बैंक योजना की संशोधित मार्गदर्शिका के संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला का संचालन नीति आयोग के वित्तीय समावेशन सहयोगी संस्था माइक्रोसेव कंसल्टिंग के राज्य समन्वयक रमेश कुमार द्वारा किया गया.

उन्होंने लीड बैंक योजना की संशोधित मार्गदर्शिका, वित्तीय समावेशन व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गयी. वहीं कार्यशाला में जिले में बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, साइबर सुरक्षा एवं सूक्ष्म उद्यमों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया.

इस दौरान अधिकारियों द्वारा लीड बैंक प्रबंधक कार्यालय को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति, जिला परामर्शदात्री समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के कार्यवृत्त को भारतीय रिजर्व बैंक की मार्गदर्शिका में निर्धारित प्रारूप के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया. साइबर व वित्तीय धोखाधड़ी से जैसे मामलों की समीक्षा में उपायुक्त द्वारा साइबर व वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की नियमित समीक्षा करने व इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

इस संबंध में पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक व प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके. इसके साथ ही जिला स्तरीय बैंकिंग समितियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा व सूक्ष्म उद्यमों को सुगम ऋण सहायता उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने एवं ग्रामीण स्तर पर साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक पंचायत एक साइबर मित्र पहल को पायलट परियोजना के रूप में लागू करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

जिला योजना पदाधिकारी गुमला शिशिर तिग्गा ने सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला के दौरान प्राप्त निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने तथा संबंधित विभागों एवं बैंकिंग संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया टियू, जिला उद्यान पदाधिकारी डॉक्टर तमन्न परवीन, जिला योजना कार्यालय गुमला के एकांश सोगानी, पीपीआईए फेलो अवधेश कुमार, प्रैक्सिस पीपीआईए फेलो गंटू रजक, आकांक्षी प्रखंड फेलो डुमरी आरती कुमारी सहित संबंधित पदाधिकारी, कर्मी व प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में पढ़ रहे 228 बच्चे

ये भी पढ़ें: लातेहार में अवैध बालू भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टीईपीएल प्लांट से 5 हजार टन बालू जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >