गुमला के 5 गांवों में 15 दिनों से बिजली गुल, 400 की आबादी परेशान

पालकोट के कई गांवों में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है.

गुमला: पालकोट प्रखंड के खास कुल्लूकेरा, पानीसानी, भुसडीटोली, टेकराटोली और ओबिरा गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. इससे करीब 400 की आबादी प्रभावित है. लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली आधारित सभी कामकाज प्रभावित हैं. वहीं, विद्यार्थियों को रात में पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को गांव में बिजली नहीं रहने की सूचना दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. विभाग की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो वे सड़क पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ये भी पढ़ें- झारखंड के 35 हजार स्कूलों में कल से शुरू होगा राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >