प्रभात खबर विशेष : सड़कों पर युवाओं की हो रही मौत, अब पुलिस गांवों में जाकर युवाओं को करेगी जागरूक

गुमला में सड़क दुर्घटना बढ़ गयी है.

: गांव के बाइकर्स युवाओं को जागरूक करने के लिए पहान, पुजार, बैगा व ग्राम प्रधान से लेंगे मदद. 16 गुम 25 में बिना हेलमेट के ट्रिपल लोड चल रहे युवक 16 गुम 26 में हरिश बिन जमां, एसपी जगरनाथ पासवान, गुमला गुमला में सड़क दुर्घटना बढ़ गयी है. नौ महीने में 192 लोगों की मौतें हुई है. गुमला में सड़क हादसों में हर दिन एक से दो लोगों की जान जा रही है. आये दिन हो रही दुर्घटना ने प्रशासन को चिंता बढ़ा दिया है. जिले के डीसी व एसपी गुमला में हो रही मौत से चिंतित हैं. हालांकि, गुमला में लगातार प्रशासन अभियान चला रहा है. हेलमेट नहीं पहनने, ट्रिपल लोड, ओवर लोडिंग गाड़ियों से जुर्माना वसूला जा रहा है. इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे और यातायात नियम के विरुद्ध गाड़ी चलाकर हादसे के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में प्रशासन सड़क हादसों को रोकने के लिए हर तरकीब अपना रहा है. इधर, गुमला पुलिस भी अब सड़क हादसों को रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करने की मुहिम चलायेगी. इसके लिए गुमला पुलिस प्लान बनाने जा रही है. इस प्लान के तहत अब गांव के पहान, पुजार, बैगा व ग्राम प्रधान के माध्यम से गांव के बाइकर्स युवाओं को जागरूक किया जायेगा. इसके लिए हरेक गांव व पंचायत स्तर पर बैठक होगी. जिसमें पुलिस अधिकारी भाग लेंगे. साथ ही गांव के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा पर चर्चा होगी. साथ ही गांव के युवाओं को धीरे गाड़ी चलाने, ट्रिपल लोड नहीं चलने, हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने को लेकर जागरूक किया जायेगा. खुद गुमला एसपी हरिश बिन जमां इस अभियान में शामिल होंगे. एसपी गांवों में जायेंगे और बाइक चलाने वाले युवकों, छात्रों व कम उम्र के लड़कों को जागरूक करेंगे. क्योंकि, गुमला एसपी ने जिले में सड़क हादसे से हो रही मौतों पर गहरी चिंता प्रकट किया है. नेक व्यक्ति”””””””” बनें, 2000 रुपये पाये डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल की मदद करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि ””””””””गुड सेमेरिटन”””””””” (नेक व्यक्ति) योजना के तहत, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को ””””””””गोल्डन आवर”””””””” (एक घंटे के भीतर) अस्पताल पहुंचाने वाले को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. इसके अलावा, हिट एंड रन मामलों में मृत्यु पर दो लाख रुपये और गंभीर चोट पर 50,000 रुपये के मुआवजे का प्रावधान है. गुमला में नौ महीनें में 192 की मौत माह मौत जनवरी 31 फरवरी 23 मार्च 16 अप्रैल 34 मई 32 जून 21 जुलाई 12 अगस्त 15 सितंबर 08 टोटल 192 गुमला में जिस प्रकार सड़क हादसों से मौत हो रही है. यह चिंता की बात है. पुलिस अब प्लान बनाने जा रही है. इसके तहत अब पुलिस गांवों में जायेगी. सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जायेगा. ताकि सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन कर हादसों को रोका जा सके. हरिश बिन जमां, एसपी, गुमला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >