परिवार व समाज को नशा से दूर रखने का लिया संकल्प

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा आयोजित एक युद्ध नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में 22 से 26 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम हुए.

बसिया. झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा आयोजित एक युद्ध नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में 22 से 26 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम हुए. जिसमें सबसे पहले सभी छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को छात्रों व शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली. विद्यालय की वंदना सभा में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कविता लेखन में प्रेमलाल हेंब्रम को प्रथम, सुजीत उरांव को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. गीत गायन के लिए सूरज उरांव व बादल उरांव को प्रथम, पॉल जैक्सन केरकेट्टा को द्वितीय व तुलसी उरांव को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. स्लोगन लेखन के लिए राजेश सिंह मुंडा प्रथम, प्रेमलाल हेंब्रम द्वितीय व निशांत उरांव तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. पोस्टर निर्माण में राजेश सिंह मुंडा को प्रथम, इश्वर उरांव को द्वितीय व सुजीत उरांव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. भाषण प्रतियोगिता में प्रेमलाल हेंब्रम प्रथम, प्रेम चांद लोहरा द्वितीय व रवि टुडू तृतीय पुरस्कार विजेता रहे. कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा की और छात्रों से अपने परिवार व समाज के लोगों को भी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की बातें कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >