Picnic Spot Jharkhand : गुमला के इन जगहों में पिकनिक मनाने का अलग ही है आनंद

Picnic Spot Jharkhand : घूमने फिरने के लिए कई सुंदर जगह झारखंड में है. यहां के गुमला जिले में नदी, पहाड़, जंगल व डैम पिकनिक स्पॉट हैं. यहां नये साल में सैलानी उमड़ते हैं. पढ़ें ये खास रिपोर्ट.

Picnic Spot Jharkhand : (जगरनाथ पासवान) नया साल अब एक सप्ताह बचा है. परंतु, अभी से ही लोग नये साल के जश्न की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं. कहीं 2025 का विदाई समारोह हो रहा है तो कहीं नये साल के स्वागत की तैयारी में लोग जुटे हैं. ऐसे में गुमला जिले में कई ऐसे पिकनिक स्पॉट है. जहां नववर्ष में लोगों की भीड़ उमड़ती है. लोग नये साल में घूमने-फिरने पहुंचते हैं. वहीं बदलते समय के साथ, गुमला में कई ऐसे नये पिकनिक स्पॉट भी बन गया है. जहां लोगों को नववर्ष की खुशी मनाते देखा जाता है. प्रस्तुत है, छह प्रखंड के नये पिकनिक स्पॉट की जानकारी. जहां नववर्ष में परिवार के साथ घूम फिर सकते हैं. यहां नदी, पहाड़ व जंगल घूमने फिरने का मुख्य स्थान है. डैम व नदियां भी लोगों के लिए सुंदर जगह है.

रायडीह : शंख नदी तट में पहुंचते हैं लोग

रायडीह प्रखंड के पुराना शंख नदी तट पिकनिक स्पॉट है. यहां नये साल के अलावा साल के 12 महीने पर्यटक घूमने फिरने आते हैं. युवाओं की भीड़ ज्यादा अधिक रहती है. यहां शंख नदी के किनारे लोग पिकनिक मनाते हैं और खूब मौज मस्ती करते हैं. यहां सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पिकनिक मनाया जा सकता है. नदी के बगल में बैठने व खाने पीने का समान बनाने की अच्छी व्यवस्था है.

भरनो : पारस डैम पिकनिक मनाने की सुंदर जगह

भरनो प्रखंड का पारस डैम मुख्य पिकनिक स्पॉट है. नववर्ष पर लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं. पारस डैम जंगलों से घिरा हुआ है. जिस कारण यहां का मनोरम दृश्य सैलानियों को खूब लुभाता है. डैम के किनारे पत्थर बिछी है. जहां लोग फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं. वहीं बनटोली स्थित राज विद्या केंद्र में भी लोग नववर्ष पर घूमने जाते हैं. राज विद्या केंद्र 50 एकड़ जमीन पर फैला है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Tourism: प्रकृति की गोद में बसी है शंख नदी, सैलानियों को खींच लाती है खूबसूरती

जारी : लावा नदी के समीप उमड़ती है भीड़

जारी प्रखंड के जारी लावा नदी स्थित पुल के समीप नववर्ष में लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. पिकनिक स्थल पुल से बांया एवं दाहिना अत्यंत ही मनोरम जगह है. दोनों ओर जंगल और बीच में लावा नदी का पानी कल कल कर बहती है. इस स्थान पर जारी, भिखमपुर, जामटोली, हरिहरपुर आदि गाँवों के सैकड़ों ग्रामीण नववर्ष में अपने परिवार के साथ भरपूर आनंद लेते हैं.

पालकोट : दतली जलाशय मनमोहक जगह है

पालकोट प्रखंड के दतली जलाशय जो नेशनल हाइवे के किनारे सिमडेगा जाने वाली पथ पर है. इस जलाशय के किनारे नववर्ष में घूमने व पिकनिक मनाने के लिए सुंदर जगह है. जलाशय के चोरों ओर सुंदर पर्वत और जंगल लोगों को मन मोहती है. डैम गहरा है. इसलिए सावधानी से यहां पिकनिक मनाये. वहीं पालकोट से 15 किमी दूर सुंदरीडीह में सुंदर झरना है. जहां पहाड़ से गिरता पानी लोगों को आकर्षित करता है.

बसिया : कोयल नदी व धनसिंह डैम जरूर घूमे

बसिया प्रखंड के दक्षिण कोयल नदी के तट पर कोनबीर से दो किमीर दूरी पर स्थित कुसुम ढोंढा में प्रत्येक वर्ष हजारों लोग पिकनिक का आनंद लेने आते हैं. कोयल नदी के साथ ही प्राकृतिक छटाओं का मनोहारी दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. वहीं साकिया स्थित धनसिंह टोली डैम में भी पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ देखी जाती है.

सिसई : यहां कई पहाड़ों में मनती है पिकनिक

सिसई प्रखंड के नगर के पंचमठा पहाड़, पोटरो गांव स्थित कांडों कोचा, दक्षिण कोयल नदी के झुकना टांड़, सोंगरा पुल, पारस नदी के रेड़वा पुल, खेररा नदी, ओलमोंडा कोयल नदी सहित दर्जनों जगह में लोग नये साल के अवसर पर भारी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. कोयल नदी के किनारे सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ती है.

रिपोर्ट संकलन में सहयोगी : बसिया से कमलेश, सिसई से प्रफुल, रायडीह से खुर्शीद, जारी से जयकरण, भरनो से सुनील की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >