महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में 53 वर्षीया एक महिला के साथ 25 साल के एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.

सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में 53 वर्षीया एक महिला के साथ 25 साल के एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पुसो थाना क्षेत्र के कोटारी सुरसा निवासी आरोपी अनिल उरांव (25) को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी थानेदार मिचराय पंड्या ने दी.

उन्होंने बताया कि कोटारी सुरसा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा था कि गत शुक्रवार को उसकी बहन नहाने के लिए डाड़ी के पास गयी थी. इसी क्रम में उसे अकेला पाकर अनिल उरांव ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

केस दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू की गयी और घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी में थानेदार सहित कुंदन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, कफील अहमद, धरम कुमार, विजय राम, इस्तियाक अंसारी, निर्मल यादव शामिल थे.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >