Gumla News: घर से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो युवक गिरफ्तार; एक चोरी के मामले में जा चुका है जेल

गुमला के पतराटोली में पुलिस ने छापेमारी कर छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन साहू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

गुमला: गुमला शहर और आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में बुधवार देर रात पुलिस ने खोरा पतराटोली स्थित एक घर में छापेमारी कर छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गुरुवार सुबह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिलाफारी निवासी सचिन साहू और खोरा पतराटोली निवासी एतवा उरांव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, खोरा पतराटोली स्थित एक घर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गयी. टीम ने घर में छापेमारी कर दोनों युवकों को छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया.

चोरी के मामले में पहले जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक सचिन साहू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद उसके नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल होने की जानकारी सामने आयी. सचिन साहू एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार अभियुक्त भी था.

पुलिस अब बरामद ब्राउन शुगर के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. पुलिस दोनों आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >