ग्रामसभा में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी : मुखिया

ग्राम पंचायत फसिया में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम

ग्राम पंचायत फसिया में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम

गुमला. सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फसिया में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जन भागीदारी विषय को लेकर विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम हुआ. इसमें पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ग्राम सभा में जन भागीदारी, पंचायती राज प्रतिनिधियों की सक्रियता व महिलाओं की सहभागिता को समझने के उद्देश्य से देश भर में लो परफॉर्मेंस इन ग्रामसभा विषय पर सर्वेक्षण कराया जा रहा है. कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज, पंचायती राज मंत्रालय के सलाहकार कविता द्वारा पंचायत में मुखिया, वार्ड सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवा वर्ग एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी, जिसमें ग्रामसभा में पंचायत राज प्रतिनिधियों व जन भागीदारी विषय पर संवाद किया गया. पंचायत की कार्यप्रणाली, विकास के कार्यों व ग्रामसभा की बैठकों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह समेत अन्य ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की. जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से अलग-अलग प्रश्न किये गये, जिस पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अपने विचार रखें. वहीं सभी प्रश्नों के जवाबों को गूगल फॉर्म में ऑनलाइन दर्ज किया गया, ताकि ग्रामीणों की राय व सही जानकारी मिलने के साथ लोगों में अपनी पंचायत के प्रति स्थानीय स्तर पर शासन प्रणाली में नागरिकों की भूमिका व उत्तरदायित्व के बेहतर समझ बन पायी. मुखिया नरेश उरांव ने कहा कि ग्रामसभा में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है. इसलिए प्रत्येक ग्रामसभा में लोगों को अपनी उपस्थिति दर्ज कर गांव व ग्रामीणों के विकास के लिए अपने सुझाव देने चाहिए. इससे न केवल हमारी ग्रामसभा सशक्त और मजबूत होगा, बल्कि गांव व ग्रामीणों का विकास होगा. मौके पर पंसस संगीता कुमारी, मनीता देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >