Gumla News: बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षक-अभिभावक बैठक, बच्चों की पढ़ाई से लेकर सोशल मीडिया और अनुशासन पर हुई चर्चा

गुमला के संत अन्ना उच्च विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित। सिस्टर ललिता ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

गुमला: संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर पुग्गु, गुमला में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गयी. इसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी.

मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर ललिता ने आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में विद्यालय और परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. विद्यालय बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सही दिशा प्रदान करता है, जबकि परिवार संस्कार, प्रेम और भावनात्मक सहयोग देता है. माता-पिता और शिक्षक मिलकर काम करें, तो बच्चों का सर्वांगीण विकास अधिक प्रभावी ढंग से हो सकता है.

उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम या पढ़ाई की समीक्षा करना नहीं है, बल्कि बच्चों की रुचि, व्यवहार, अनुशासन, प्रतिभा, कमजोरियों और संभावनाओं को समझना भी है. प्रत्येक बच्चा अलग होता है. इसलिए बच्चों की तुलना दूसरों से करने के बजाय उनकी व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

अनुशासन और सोशल मीडिया पर भी हुई चर्चा

बैठक में सिस्टर शोभना लकड़ा ने अनुशासन एवं स्वतंत्रता, कमल चंद्र खलखो ने सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि तथा किरण पप्पू ने समाज एवं परिवार में मेरा दायित्व विषय पर विचार रखे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों और अभिभावकों की सलाह मानने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों ने विद्यार्थियों से तेज बाइक चलाने, मोबाइल के दुरुपयोग और नशापान जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की. बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >