कुआं में गिरने से पारा टीचर की मौत

कुआं में गिरने से पारा टीचर की मौत

बिशुनपुर. थाना के चेड़ा गांव निवासी पारा शिक्षक सुनील उरांव की गुरुवार देर शाम गांव के कुएं में डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गांव में दसई करम पर्व मनाया जा रहा था. पर्व को लेकर घर में मेहमान भी आये थे, जिसे छोड़ने के लिए गुरुवार देर शाम गांव से सुनील बाहर निकाला और लौटने के क्रम में गांव के ही एक कुएं में गिर गया. अंधेरा होने के कारण किसी को कुछ भी पता नहीं चला. परिजन ढूंढने निकले, तो कुएं में उसका शव देख इसकी सूचना बिशनपुर थाना को दी गयी. शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया. पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर गुमला भेज दिया. सुनील उरांव गांव के ही विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे.

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

घाघरा. थाना क्षेत्र के खपिया गांव में नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से युवक लाला उरांव उर्फ लालेश्वर उरांव की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर घाघरा थाना लाया. वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन के 10 बजे युवक अपने पांच दोस्तों के साथ नहाने तालाब में गया था. सभी दोस्त किनारे पर ही नहा रहे थे. लाला उरांव पानी में आगे बढ़ा और डूब गया. दोस्तों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, तब तक उसका मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >