संगठित होंगे, तभी समाज का विकास संभव है : अध्यक्ष

सुड़ी समाज बिशुनपुर कमेटी द्वारा रविवार को सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन जोरी गांव में किया गया

प्रतिनिधि, बिशुनपुर सुड़ी समाज बिशुनपुर कमेटी द्वारा रविवार को सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन जोरी गांव में किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विक्की कुमार साहू ने की. सम्मेलन में गुमला जिला एवं लोहरदगा जिले के पदाधिकारी के साथ-साथ बिशुनपुर प्रखंड के सभी गांव से समाज की महिलाएं, पुरुष, युवक, युवती हजारों की संख्या में उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि गुमला जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने समाज को संगठित होने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि समाज जब तक संगठित नहीं रहेगा. हमें हमारी पहचान नहीं मिल पायेगा. इसलिए समाज को संगठित होना बहुत जरूरी है. आज जो समाज संगठित है. उसी का पहचान है. संगठित होकर एकता का परिचय देना है और समाज में जो भी कुरीति है. उसको दूर करने पर बल दिया गया. साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार युक्त व दहेज जैसी कुरीतियों को दूर करने पर विचार रखा गया. साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि धर्मशाला निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जैसे ही निर्माण कार्य पूर्ण होता है. वहां समाज के गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क रहने की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही वैसे गरीब बच्चियों जिनकी शादी करने में दिक्कत होती है. उनके लिए धर्मशाला नि:शुल्क रहेगा. समाज द्वारा सहयोग करके शादी करने पर भी अपना विचार रखा. लोहरदगा के संरक्षक श्रीगुप्ता प्रसाद ने कहा कि गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा संयुक्त रूप से हम लोग समाज को संगठित करने में काम करेंगे और जो भी परेशानियां है. उसको मिल बैठकर दूर करने का प्रयास करेंगे. मौके पर जिला संरक्षक बद्री कुमार गुलशन, रमेश लाल साहू, महावीर साहू, जिला सचिव प्रमोद कुमार साहू, उपाध्यक्ष अमर कुमार, कोषाध्यक्ष मिथलेश साहू, सह सचिव सुधीर कुमार साहू, पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व सह सचिव आनंद साहू, लोहरदगा जिला सचिव पंकज साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >