गुमला में 330 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, जेल

गुमला में 330 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, जेल

गुमला. गुमला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पतिया गांव में गांजा बिक्री का खुलासा किया है. पुलिस ने 330 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी राजेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एसपी गुमला को सूचना मिली की पतिया गांव में राजेश्वर साहू द्वारा अपने मकान में गांजा बेचा जा रहा है. इस सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ थानेदार महेंद्र करमाली, पुअनि विनय कुमार महतो, सअनि सुनील कुमार एवं गुमला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. टीम ने पतिया गांव पहुंच कर राजेश्वर साहू के मकान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान राजेश्वर साहू के घर से एक झोले में रखे पारदर्शी प्लास्टिक में गांजा तथा छोटे-छोटे प्लास्टिक पैकेट में 14 पुड़िया गांजा बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद गांजा के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. जब्त किये गये गांजा का वजन करने पर 330 ग्राम पाया गया. पुलिस ने बरामद गांजा को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी राजेश्वर साहू को गिरफ्तार कर गुमला थाना लाया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >