टेंपो पलटने से वृद्धा की मौत, पांच लोग घायल

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कोकोटोली में हुए सड़क दुर्घटना में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि टेंपो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गये.

प्रतिनिधि, बिशुनपुर

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कोकोटोली में हुए सड़क दुर्घटना में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि टेंपो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गये. मृतक महिला की पहचान बनारी गोराटोली निवासी मनकुमारी देवी (60) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में ललित असुर (44), सावित्री असुर (35), नवनीत असुर (19), रामजी महतो (65) व संजीत महतो (7) हैं. घटना के संबंध में सवारियों ने बताया कि टेंपो सवारी लेकर आ रहा था. तभी एक युवक ने चालक से जबरदस्ती गाड़ी चलाने के लिए ले लिया. युवक नशे में था. उसने टेंपो को तेज गति से चलाया और संतुलन खो दिया. जिससे टेंपो पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद उक्त मार्ग से गुजर रहे उप प्रमुख चंदन सिंह की नजर घायलों पर पड़ी. इसके उपरांत आनन फानन में अन्य वाहनों की मदद से उप प्रमुख द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है. बिशुनपुर थाना के एएसआइ नितेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन व शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर गुमला भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >